छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 960 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है.और 759 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वहीं 11 मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है. बता दें कि अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 9045 है.
Read Also- रायपुर में नशीली दवाइयों और गांजे के साथ युवती गिरफ्तार, नशे का सामान बेचती थी युवती
रायपुर में आज 170 नये केस आये हैं, जबकि दुर्ग में 99, राजनांदगांव में 58, बालोद में 45, बिलासपुर में 84, रायगढ़ में 69, कोरबा में 60, जांजगीर में 56, सरगुजा और बस्तर में 34-34 मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर और बिलासपुर में 3-3 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं धमतरी में दो लोगों की जान गयी है। दुर्ग, महासमुंद में 1-1 लोगों की जान गयी है।




