inh24छत्तीसगढ़

रायगढ़ – चंद टुकड़े जमीन के लिए भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या और खुद ही लिखाई रिपोर्ट, ऐसे सुलझाई पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री

रायगढ़,जिले के कापू थाना क्षेत्र के गांव टुकुपारा में जमीन को लेकर झगड़े में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के छोटे भाई ने ही इस बात की कापू थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है फिर बाद में जांच में पता चला कि उसका भाई ही कातिल है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टुकूपारा रतनपुर में वृद्ध व्यक्ति की गला दबाकर हत्या के मामले में कापू पुलिस ने दो दिनों तक लगातार संदिग्धों से पुछताछ की तो पता मृतक के छोटे नैहर साय राऊत (60 साल) ही कातिल है। आरोपी ने जमीन विवाद पर उसके भाई सुकलाल राऊत की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।

थाना कापू में मृतक सुकलाल राऊत की हत्या की शिकायत करते हुये छोटे भाई बुधूराम राऊत ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके बड़े भाई की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा गला दबाकर हत्या किया गया था, मृतक के गला दबाकर हत्या करने का निशान व खरोंच साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के भाइयों एवं घर आसपास रहने वालों से मृतक के संबंध में पूछताछ शुरू की गई तो मालूम चला कि मृतक का कोई संतान नहीं था, वह गांव घर में अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी लकवाग्रस्त थी और अपने मायके ग्राम सुखरापारा में रह रही थी।

वहीं मृतक का गांव में किसी से झगड़ा विवाद नहीं था। तब थाना प्रभारी द्वारा पारिवारिक रंजीश, जमीन विवाद पर ध्यान केन्द्रित कर उसके भाईयों से पूछताछ प्रारंभ किया गया तो पता चला कि मृतक सुकलाल व उसके छोटे भाई नैहर के बीच मन मुटाव है और यह भी पता चला कि सुकलाल की जमीन पर उसके भाई नैहर राऊत घर बनाकर रहा था जिस कारण सुकलाल उसके भाई नैहर को गाली गलौच करता था।

इसके बाद पुलिस ने नैहर को संदेह में लेकर कड़ी पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि दिनांक 09 नवंबर की रात उसका बड़ा भाई सुकलाल मेरी जमीन पर घर बना लिये हो मेरी जमीन को हड़प रहे हो कहकर गाली-गलौच कर रहा था। गुस्से में उसने हाथ व मुक्का से मारपीट कर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया। आरोपी के कबुलनामे के बाद आरोपी नैहर साय राऊत को ‍गिरफ्तार कर आज दिनांक नवंबर को रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Back to top button