inh24छत्तीसगढ़

CRPF के जवानों पर हमला करने वाला नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर जिले में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल 1 जन मिलिशिया सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि जिले में माओवादियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 फरवरी को थाना कोतवाली एवं केरिपु 85,153 की संयुक्त टीम चेरपाल, पदेडा, संतोषपुर की ओर निकली थी। मिली जानकारी अनुसार सर्चिंग अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी ने पदेड़ा-चेरपाल के जंगलों से जन मिलिशिया सदस्य राजू माड़वी निवासी पदेड़ा हिरोलीपारा थाना बीजापुर से पकड़ा है।

read also – Big Breaking – नक्सलियों की फिर कायराना करतूत, ग्रामीण की गोली मार की हत्या, डोंगरगढ़ का मामला

बता दें कि पकड़ा गया माओवादी थाना बीजापुर अन्तर्गत 12 जून 2007 को पोंजेर नाला के पास पुलिस पार्टी पर हमला करने, पेदाकोरमा की पहाड़ियों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के अलावा 30 जुलाई 2007 को चेरपाल मशीनरी कैम्प पर फायरिंग करने की घटना में भी शामिल रहा है। पकड़े गए माओवादी के विरूद्ध बीजापुर थाना में 3 स्थाई वारंट भी लंबित है। कार्रवाई कर नक्सली को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button