देश में एक ओर कोरोना वैक्सीनेशन का काम तेजी से जारी है वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण का कहर एक बार फिर तेज हो गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। लॉकडाउन की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर के अलावा ग्रामिण इलाकों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
read also..मां ने बिल्ली को मारने के लिए दूध में मिलाया था जहर, पी गया बच्चा…
उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को आंशिक लॉकडाउन लगाया कगया लेकिन उसका अपेक्षित परिणाम नहीं आया। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीज नियमों को ताक पर रखकर बाहर घूमते देखे गए इसके बाद लॉकडाउन लगाना पड़ा।
उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 22854 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11285561 पहुंच गया है। आंकड़ो के मुताबिक इस साल यह तीसरा मौका है जब देश में कोरोना के 20000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में दो दिन देशभर में 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे, जो कि चिंता का विषय है।



