लाइफस्टाइल

बिना मोबाइल नंबर के भी चला सकते है व्हाट्सएप, जानिए ट्रिक्स

सोशल नेटवर्किंग की आज के ज़माने में whatsapp messenger  सबसे पॉपुलर mobile Apps  है इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp दुनियाभर में जितना पॉपुलर है शायद ही कोई दूसरा ऐप होगा. ये लोकप्रिय इसलिए भी क्योंकि ये अपने यूजर्स के लिए हर तरह की सुविधा पेश करने की कोशिश करता है. इस ऐप को चलाने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लैंडलाइन नंबर से भी WhatsApp चलाया जा सकता है. जी हां, आप व्हाट्सऐप लैंडलाइन नंबर के जरिए भी चला सकते हैं.

read also,,बेटे शौविक की गिरफ्तारी पर रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने कही ये बात..

अक्सर बिजनेसमैन अपने पर्सनल मोबाइल नंबर को ही बिजनेस में यूज करते हैं. लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि मोबाइल नंबर की जगह लैंडलाइन से भी इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है. यूजर्स अपने लैंडलाइन नंबर को सीधे WhatsApp Business ऐप से जोड़ सकते हैं.

लैंडलाइन से ऐसे चलाएं WhatsApp

1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप बिजनेस इंस्टॉल कर लें. अब अपने मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप पर ऐप को ओपन करें.

2. इसके बाद आपसे कंट्री कोड पूछा जाएगा. फिर 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालने को कहा जाएगा. यहां पर आप अपना लैंडलाइन नंबर भी डाल सकते हैं.

3. ऐप में वैरिफिकेशन एसएमएस या कॉलिंग के जरिए होगा. हमनें लैंडलाइन का यूज किया है इसलिए मैसेज तो नहीं आएगा. लेकिन ऐप पहले एसएमएस ही भेजता है, फिर एक मिनट बाद दोबारा मैसेज या कॉल करने वाला बटन एक्टिव हो जाता है. यहां पर आपको Call Me का ऑप्शन सलेक्ट करना है.

4. आप जैसे ही कॉल का ऑप्शन सलेक्ट करेंगे, आपके लैंडलाइन नंबर पर कॉल आएगा. यह एक ऑटोमैटिक वॉयस कॉल होगा. इसमें आपको 6 अंकों का वैरिफिकेशन कोड बताया जाएगा.

5. आप इसी वैरिफिकेशन कोड को ऐप में एंटर कर दें. इसके बाद आपका व्हाट्सऐप अकाउंट लैंडलाइन नंबर पर सेट हो जाएगा. यहां पर पहले की तरह प्रोफाइल फोटो और नाम रखा जा सकता है.

Related Articles

Back to top button