आज का हेल्थ टिप्स – एक महीने में ही कम होने लगेगी पेट की चर्बी, बस कीजिए यह आसान से उपाय

बढ़ता हुआ वजन आज के समय की सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। वजन बढ़ने के कारण लोगों को तरह-तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है। शरीर का वजन बढ़ने के साथ पेट की चर्बी भी तेजी से बढ़ने लगती है, जो न सिर्फ शरीर को लुक को बिगाड़ देती है साथ ही इसे सेहत के लिहाज से भी काफी खतरनाक माना जाता है। पेट की चर्बी जिसे बेली फैट के नाम से भी जाना जाता है, उसे कम करने के लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, हालांकि इसमें सफलता कम ही लोगों को मिल पाती है।
Read Also – सर्दी जुकाम से लेकर सिरदर्द को कम करने में मददगार है नीलगिरी का तेल
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पेट पर जमी हुई चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है, बस इसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना सबसे जरूरी होगा। आइए आगे की स्लाइडों में उन्हीं उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर पेट की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है।
आहार में कम कर दें चीनी की मात्रा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एडेड शुगर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इन चीजों का बहुत अधिक सेवन शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाने लगता है। अध्ययनों से पता चलता है कि एडेड शुगर वाली चीजें मेटाबॉलिज्म पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक मात्रा में चीनी युक्त चीजें पेट और लिवर के आसपास फैट का निर्माण कर सकती है। इनसे दूरी बनाकर पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।
Read Also – फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दूर होगी समस्या, पढ़े पूरी खबरे
तनाव को करें नियंत्रित
अध्ययनों से पता चलता है कि तनाव के कारण अधिवृक्क ग्रंथियां प्रभावित होती हैं जिससे कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन बढ़ने लगता है जो पेट की चर्बी को बढ़ा सकती है। शोध से पता चलता है कि हाई कोर्टिसोल का स्तर भूख बढ़ाने के साथ पेट के आसपास चर्बी को जमा करने लगता है। वहीं जिन महिलाओं की कमर पहले से ही बड़ी होती है, उनमें तनाव के कारण अधिक कोर्टिसोल का उत्पादन होता है, जिससे शरीर पर और भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
एरोबिक व्यायाम का करें अभ्यास
एरोबिक व्यायाम (कार्डियो) आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और कैलोरी बर्न करने में मददगार हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि पेट की चर्बी कम करने के लिए इस तरह के व्यायाम का अभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ और तमाम प्रकार की बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए सप्ताह में 150 मिनट का व्यायाम जरूर करना चाहिए।
Read Also – Tomato for Face: हफ्ते में सिर्फ एक बार चेहरे पर ऐसे लगा लें टमाटर, मिलेगा दूल्हा-दुल्हन जैसा ग्लो, पढ़े पूरी खबरे
पर्याप्त नींद बहुत आवश्यक
वजन कम करने सहित संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नींद पूरी करना सबसे आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, उनमें पेट की चर्बी सहित शरीर के वजन बढ़ने का खतरा अधिक होता है। 68,000 से अधिक महिलाओं पर 16 साल तक किए गए अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रात में 5 घंटे से कम सोते हैं, उनमें अन्य लोगों की तुलना में वजन बढ़ने की आशंका अधिक होती है।



