Youth Cornerलाइफस्टाइल

Whatsapp के बेहतर विकल्प हो सकते हैं ये पांच एप्लीकेशन्स, जानिए कैसे रहेंगे अपडेट

थोड़े दिनों पहले ही वाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को चेंज किया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की बातें सामने आ रही है। वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी अगले माह से लागू हो जाएगी। यदि आप भी वाट्सऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको इस पॉलिसी को स्वीकार करना होगा। यदि ऐसा नहीं क्या तो आपको अपना अकाउंट डिलीट करना होगा।

Read Also – अगर रोज खाएंगे अदरक तो होंगे ये अद्भुत स्वास्थ्य लाभ, जानिए

आपको बता दें कि वाट्सऐप ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को फरवरी 2021 से लागू करने का निर्णय लिया है। इस पॉलिसी के तहत वाट्सऐप यूजर्स का डेटा कंपनी फेसबुक एवं इंस्टाग्राम समेत अनेक एप संग शेयर करेगी। खाश बात यह है कि इस पॉलिसी को स्वीकार करने वाले ही अगले महीने से वाट्सऐप चला सकेंगे।

वाट्सऐप के विकल्प के तौर पर आप सोशल मीडिया के इन एप्प्स की मदद से जुड़े रह सकतें है।

Telegram Messenger
टेलीग्राम मैसेंजर इस समय वाट्सऐप के सबसे बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर रहा है। इसमें एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, सेल्फ-डिस्ट्रक्टिंग मैसेज, सीक्रेट चैट जैसे फीचर्स के सिवा 1.5 जीबी तक की फाइल पोस्ट करने की क्षमता है। यह एंड्रॉइड एवं विंडो दोनों पर काम करता है।

Read Also – सिर्फ 75 रुपये में 28 दिन वैलिडिटी और 1.5 जीबी डेटा रोज, आया अब तक सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

Signal Private Messenger
वाट्सऐप मैसेंजर एवं फेसबुक मैसेंजर में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन तकनीक को संचालित करने वाली संस्था सिग्नल फाउंडेशन ने सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर नाम से अपना स्वयं का मैसेजिंग ऐप पेश किया है। यह एप सुरक्षा के लिहाज से बहुत मजबूत है। यह एंड्रॉयड व आईओएस दोनों पर कार्य करता है।

Discord
इस ऐप में आप मैसेज, इमोजी, जीआईएफ, पिक्चर एवं दस्तावेज भी भेज सकते हैं।आप डिस्कोर्ड के पर्सनल मैसेज फैसिलिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप अपनी स्क्रीन साझा करने के पश्चात वॉयस कॉल, वीडियो कॉल कर सकते हैं। यह एंड्रॉयड व आईओएस दोनों पर कार्य करता है।

Read Also – नहीं जानते होंगे आप मोज़े पहनकर सोने के फायदे, कई गंभीर परेशानियां होती है दूर

Kik
किक उन उपयोगकर्ताओं हेतु एक बेहतरीन मैसेजिंग ऐप है जो मैसेजिंग एप्लिकेशन को संचालित करने हेतु अपने नंबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। वाट्सऐप जैसी चैट सेवाओं हेतु उपयोगकर्ताओं को अपने नंबर का उपयोग करने की जरुरत होती है। किक का उयपोग करने के लिए आपको सिर्फ अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा। साथ ही किक आपके लिए अनेक अनोखे फीचर्स पेश करता है।

Related Articles

Back to top button