लाइफस्टाइल

जीवन रेखा में छुपे होतें हैं कई राज, जानिए कैसे

कहते हैं हाथों की रेखाएं बदली नहीं जा सकती। जो इनमें लिखा है उसे तो भोगना ही पड़ेगा। हस्‍तरेखा विज्ञान में माना जाता है कि हाथों की इन लकीरों में मनुष्‍य के पूरे जीवन का हिसाब लिखा रहता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि व्‍यक्‍ति के जीवन के इन रहस्‍यों को जीवन रेखा से समझा जा सकता है।

बता दें कि जीवन रेखा का घेराव अंगूठे के निचले क्षेत्र में होता है। इसे शुक्र का क्षेत्र भी माना जाता है। जीवन रेखा तर्जनी और अंगूठे के मध्य से शुरू होकर मणिबंध तक जाती है। इसका फैलाव आर्क की तरह दिखता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जीवनरेखा से बहुत से रहस्‍यों का पता लगाया जा सकता है।

जीवन रेखा से व्यक्ति के जीवन और इससे जुड़़ी घटनाओं की जानकारी मिलती है। जीवन रेखा को पढ़ने से व्‍यक्‍ति की आयु और उसके जीवन में रोगों आदि का पता चल पाता है। व्‍यक्‍ति के हाथ में जीवन रेखा लंबी,पतली, साफ और बिना किसी रुकावट के होनी चाहिए। अगर व्‍यक्‍ति के हाथों में जीवन रेखा पर कई जगह छोटी-छोटी रेखाएं क्रॉस कर रही हैं तो यह अच्छी नहीं है।

जीवन रेखा पर यदि कहीं कोई रेखा तारे का निशान बनाए तो इसका मतलब है कि व्‍यक्‍ति को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियां हो सकती है। जीवन रेखा पर सफेद बिंदु का होना आंखों की समस्‍या का संकेत देता है। जीवनरेखा पर काला धब्बा, तिल या क्रॉस होने का मतलब है कि निकट भविष्‍य में दुर्घटना हो सकती है, लेकिन अगर जीवन रेखा इनको पार कर जाए तो इसका अर्थ है कि जातक जीवन में आसानी से पार हो जायेगा।

(यह लेख जानकारियों पर आधारित है पाठक अपने विवेक से काम लें)

Related Articles

Back to top button