लाइफस्टाइल

कम करना चाहते हैं वजन तो रोजाना खाएं ये चीज, कुछ ही दिनों में दिखेगा जादुई फर्क

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार बाहर का और अनहेल्दी चीजें खाने से हमारा वजन बढ़ जाता है. इसके बाद हम वजन कम करने के तमाम जतन करते हैं, बावजूद हमारा वजन कम नहीं होता है. अगर आप भी बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान हैं और अपना वजन कुछ ही दिनों में कम करना चाहते हैं तो हम आपको एक हेल्दी डाइट के बारे में बताते हैं।

इस हेल्दी डाइट का रोजाना सेवन कर आप अपना वजन चंद दिनों में ही कम कर सकते हैं. इसका सेवन करने से आपका वजन यकीनन कम होने लगेगा. इसके बाद आप पहले से अधिक फिट नजर आएंगे. इसके लिए सुपरफूड हैं, जिनके खाने से ही आपके वेट लॉस की प्रोसेसिंग शुरू हो जाती है।

ऐसे ही सुपरफूड में आते हैं स्प्राउट्स. स्प्राउट्स आपका वेट मेंटेन से लेकर वेट लॉस तक के लिए जरूरी है. अनाज से बने स्प्राउट्स सबसे हेल्दी फूड होते हैं. इनमें रिच प्रोटीन और हाई फाइबर होता है. स्प्राउट्स न केवल वेट लॉस करते हैं, बल्कि आपको कई अन्य कमियों और बीमारियों से भी बचाते हैं।

स्प्राउट्स में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होती है. जिससे आपका बल्डप्रेशर और बल्ड शुगर भी नियंत्रण में रहता है. स्प्राउ्टस को रुटीन डाइट में शामिल करने पर इसका असर पहले ही हफ्ते से नजर आने लगता है. वेट लॉस के लिए सबसे पहले नंबर पर स्प्राउटस ही आते हैं. यह आपके पेट को भरा रखने के साथ-साथ आपके शरीर को कम कैलोरी देते हैं।

वेट लॉस के साथ ही स्प्राउट्स में ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नॉर्मल बनाने का काम करता है. यही नहीं इससे खून साफ भी होता है जिससे आपकी खूबसूरती भी निखरती है. चना और मूंग को धो कर साफ पानी में भिगो लें. रात में भिगोने के बाद सुबह इसके पानी को छान कर इसे साफ कपड़े में बांध कर रख दें. कोशिश करें कि इसे या तो टांग कर रखें या इसके नीचे कोई छलनी रख दें ताकि हवा पास होती रहे।

कपड़ा अगर सूख जाए तो उसे गीला कर फिर से टांग दें. अगले दिन सुबह तक अच्छा स्प्राउट्स तैयार होगा. इसे सलाद की तरह बना कर खाएं. अगर कच्चे स्प्राउट्स से आपको दिक्कत हो तो आप इसे एक हल्का उबाल दे कर भी खा सकते हैं. इससे गैस और एसिडिटी की प्रॉब्लम नहीं होगी और वजन भी कम होगा।

Related Articles

Back to top button