लाइफस्टाइल

कोरोना वायरस पर बने मजेदार जोक्स, हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे आप

कोरोना वायरस ने सबकी जिंदगी में हाहाकार ला दिया है ,यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कोरोना वायरस पर बने कुछ मजेदार जोक्स. जिन्हें पढ़कर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे –

कोरोना की वजह से दिन रात घर में रहने वाले पति पत्नी की बातचीत
पत्नी – अरे उठ जाओ
मैं चाय बनाने जा रही हूँ
पति – तो बना ले,
मैं कौन सा चाय के पतीले में सो रहा हूँ

पहले घर में पत्नी चिल्लाती थी –

सो जाओ, सुबह जल्दी उठकर ऑफिस भी जाना है
और अब पत्नी कहती है –
सो जाओ,
सुबह जल्दी उठकर बर्तन धोना,
झाडू-पोंछा भी तो करना है

चीन कोरोना से इसलिये जीत गया क्योंकि,
चीन केवल कोरोना से लड़ा था
हम यहाँ कोरोना के साथ-साथ
गधों से भी लड़ रहे है

क्या आपने कभी सोचा था

एक दिन मौत भी “Made in China” होगी ?
कोरोना वायरस
सतर्क रहे, सावधान रहे…

जोक नंबर 1: करीना और कोरोना में क्या अंतर है
सैफ करीना की चपेट में है और कोरोना की चपेट में कोई सेफ नहीं है.

कोरोना ने सारे फर्क को कुछ इस कदर मिटा दिया
बेरोजगार कहके जो हंसते थे हम पर
उन्हें भी घर पे बिठा दिया

बीवी की शॉपिंग बंद, मॉल जाना बंद
फ़िल्म की फरमाइश बंद, आउटिंग की फरमाइश बंद
बाहर खाना बंद और सबसे बड़ी बात मुंह पर मास्क का ताला लगाने से
दिन भर की चिक चिक बंद,
वाह! कोरोना तुम भी क्या कमाल चीज हो,
तुमने वो कर दिखाया जो अच्छे-अच्छे ना कर सके.

माना चाइना वालों की आंखें कम खुलती हैं
लेकिन इन छोटी आंखों वालों ने पूरी दुनिया की आंखें खोलकर रख दी.

एक मच्छर उदास बैठा था तभी दूसरे बैठे मच्छर ने उदासी का कारण पूछा
तो पहला मच्छर बोला क्या करूं भाई? कोरोना वायरस के कारण किसी को काट नहीं सकता..

लॉकडाउन में रोज बढ़िया-बढ़िया रेसिपी बनाने वाली पत्नी ने
ऑफिस खुलते ही पतिदेव को टिफिन में टिंडे की सब्जी पकड़ा दी
तो पति बोला..हाय रे मेरी फूटी किस्मत..घर ही बैठकर गुजारा था.

कोरोना काल की शादी में लेनदेन की लिस्ट पढ़कर हंसी नहीं रूकने वाली

दादी सासु/दादी सुसरो जी के गर्म पानी की बोतल 2 मिल्टन की,गिलोय धनवटी गोली का डब्बा 2
सासु/सुसरो जी के:- टेम्परेचर गन नग 2 ऑक्सीमीटर नग 2
ननद बाई के :- पी पी ई किट नग 2
ननदोई जी के सोनागोल्ड इम्युनिटी बूस्टर केप्सूल 2 डिब्बा
देवर जी के हेंड ग्लब्सजोड़ी 2, स्पॉट्स मास्क नग 4 , हेडगार्ड नग 1
देवरानी के मास्क जोड़ी 4 (4 कलर में)
नानी सास:
सेनेटाइजर बोतल 11
देने लेने के मास्क : 51 (3 लेयर वाले)
संभाल में 21 लीटर सेनेटाइजर, लाइफबॉय साबुन 11 दर्जन, आयुर्वेदिक काढ़ा का 101 पुड़िया, नींबू सत की 5 बोतल।

Related Articles

Back to top button