लाइफस्टाइल

पोस्ट कोविड कमजोरी दूर करने के लिए पिएं ये ड्रिंक, इम्यूनिटी बेहतर करने के साथ भूख बढ़ाएगा

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है. रोजाना लाखों मरीज कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. हालांकि राहत की बात ये भी है कि काफी लोग इस महामारी को हराकर रिकवर भी हो रहे हैं. लेकिन ये वायरस इतना खतरनाक है कि ये व्यक्ति के शरीर को इतना कमजोर बना देता है कि ठीक होने के बाद भी लोगों को काफी दिनों तक कमजोरी महसूस होती है.

पोस्ट कोविड लोगों को वीकनेस के कारण चलने-फिरने में दिक्कत, सांस फूलने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है. बता दे कि अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है तो हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे ड्रिंक के बारे में जो आपकी कमजोरी को दूर करने में काफी मददगार साबित होगा. आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करेगा और भूख भी बढ़ाएगा.

READ ALSO – इम्यूनिटी मजबूत ही नहीं बालों का झड़ना भी रोकता है सफेद प्याज का सेवन, जानें कई हैरान करने वाले फायदे

ऐसे करें तैयार

बीमारी के बाद ज्यादातर लौकी, गाजर, चुकंदर जैसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर को ताकत मिले और खून की कमी पूरी हो. लेकिन मुंह का स्वाद इतना खराब होता है कि इन्हें खाने का मन ही नहीं करता. ऐसे में आप इन सब्जियों का जूस निकालकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं. पोस्ट कोविड इस जूस को पीने से आपकी कमजोरी दूर होने के साथ आपका हीमोग्लोबिन बढ़ेगा और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी.

READ ALSO – स्वाद और सूंघने की शक्ति हुई गायब, तो घर पर रखे इन चीजों का करें सेवन…

जूस बनाने के लिए आप गाजर, लौकी, चुकंदर, टमाटर, अनार, मौसमी या संतरा, अदरक का टुकड़ा और एक सेब लेकर जूस निकाल लें. इस जूस में नींबू डालें, काला नमक और काली मिर्च मिलाएं. इसके बाद हल्का सा गुनगुना करें और एक गिलास भरकर पी लें.आप को बता दे कि ऐसा कम से कम 10 दिनों तक करें. इस एक जूस से आपको जरूरी मिनरल्स भी मिल जाएंगे और आपके शरीर की कमजोरी भी तेजी से दूर होगी. इसे घर के बाकी सदस्य भी पी सकते हैं. ये जूस उनके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में कारगर है.

READ ALSO – गर्मियों में शरीर को देगी ठंडक स्पेशल अफगानी छाछ

इन चीजों से भी मिलेगा फायदा

रोजाना रात को सोते समय 5 मुनक्के, 5 बादाम, 5 अखरोट और दो अंजीर भिगो दें. सुबह उठकर इन्हें खाली पेट खा लें. इन्हें खाने के बाद आधे घंटे तक कुछ और न खाएं. ऐसा करने से शरीर की कमजोरी बहुत तेजी से दूर होगी.

Related Articles

Back to top button