काजल अग्रवाल ने बीते 30 अक्तूबर को गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद ‘सिंघम’ फेम अभिनेत्री ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। अब काजल हनीमून बनाने के पति संग मालदीव पहुंच गईं हैं। काजल और गौतम की शादी की रस्में पंजाबी और कश्मीरी रीति रिवाज से हुई। दोनों ने शादी कर सात जन्म साथ निभाने की कसमें खाईं। अब काजल ने मालदीव से तस्वीरें साझा कर फैंस को हैरान कर दिया है।
Read Also – शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया सेक्सी फोटो वीडियो, बोल्ड अवतार देख कर फैंस के उड़े होश
तस्वीरों में वह लाल रंग की बैकलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कई तस्वीरों में वह टाइटैनिक पोज देती हुई भी दिख रही हैं। फोटो देखकर पता लग रहा है कि दोनों मालदीव में खूब एंजॉय कर रहे हैं। वहीं काजल के पति और बिजनेसमैन गौतम ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, “सावधानियां बरतते हुए दोबारा ट्रैवल किया, खुद को खुशनसीब मानता हूं। धीरे-धीरे हम सभी नॉर्मल की ओर बढ़ रहे हैं। खूबसूरत प्रोपर्टीज के प्रति मेरी इच्छा बढ़ती ही जा रही है।
Read Also – अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने की तीसरी शादी, जानिए क्यों
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। शादी के बाद काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ की कई तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था- ‘और बस, मिस से मिसेज तक! मैंने अपने विश्वासपात्र, साथी, बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट से शादी कर ली। ये सब और तुममें अपना घर पाकर मैं बहुत खुश हूं।’




