inh24छत्तीसगढ़

दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई आपस में मारपीट,दी एक दूसरे को जान से मारने की धमकी…

कोरबा। जमीन बंटवारे के विवाद पर हरदीबाजार के धतुरा गांव में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बड़े भाई मनमोहन कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई है। उनके बीच जमीन-जायदाद का बंटवारा हो गया है। इसके बाद भी मंझला भाई रोहित जमीन के बंटवारे के लिए झगड़ा करता है। गुरुवार को वह खेत जा रहा था। इसी दौरान रोहित अपने घर के पास शिव कश्यप के साथ खड़ा था, जिन्होंने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। रोहित की पत्नी धनबाई भी वहां पहुंची। उसने भी मारपीट की। मनमोहन की ओर से आरोपी रोहित कश्यप समेत उसकी पत्नी और शिव कश्यप के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

दूसरी ओर से रोहित कश्यप ने रिपोर्ट लिखाई कि 2 साल पहले बड़े भाई मनमोहन ने उसे बंटवारा नहीं दिया। बंटवारे का विवाद पाली न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार को इसी बात पर मनमोहन ने बंटवारा मांग रहे हो और मेरे खिलाफ न्यायालय में केस किए हो, नोटिस आया है कहते हुए गाली-गलौज और धमकी देते हुए मारपीट की। रोहित की रिपोर्ट पर मनमोहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button