inh24देश विदेश

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने किया बड़ा ऐलान, अब इतने उम्र के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Health Minister Dr. Harsh Vardhan) ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मार्च के महीने में हम 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देंगे। भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,67,16,634 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 4,86,122 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आज देश में 2 वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। 80-85 लाख स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा चुकी है। 20-25 देशों को हम वैक्सीन देने की स्थिति में आ गए हैं। मार्च के महीने में हम 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देंगे। देश में इस वक्त 18-20 वैक्सीन पर अलग-अलग स्तरों पर काम हो रहा है। उनमें से कुछ वैक्सीन अगले कुछ महीनों में आ सकती है।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश में अब तक 1,09,16,589 लोग कोविड से ग्रस्त हुए। इनमें से 1,06,21,220 ठीक हो गए। इस वक्त देश में 97.29% की रिकवरी रेट है। दुनिया की सबसे कम मृत्यु दर 1.43% हमारी है। पिछले 7 दिन में देश के 188 जिलों में कोई भी कोविड का मामला नहीं आया है।

पिछले 28 दिनों में देश के 76 जिलों में कोविड का कोई भी मामला नहीं आया है। 34 जिलों में पिछले 14 दिन के अंदर कोरोना का कोई मामला नही आया। पिछले 21 दिन में 21 जिलों में कोरोना का कोई मामला नहीं आया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बोला कि मुझे विश्वास है ‘हेल्थ फॉर ऑल’ (Health for all) का सपना दुनिया में कभी पूरा होगा तो उस मॉडल को विकसित भारत करेगा। भारत में स्वास्थ्य से जुड़ी जितनी भी सुविधाएं हैं, भारत का जो प्राचीन चिकित्सा ज्ञान है, ये सब मिलकर काम करेंगी तो दुनिया के लिए मॉडल भारत विकसित करेगा।

Related Articles

Back to top button