inh24बिजनेस

करवा चौथ से पहले सोने के दामों में आई तेजी, जानिये सोने चांदी के दाम

करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोना-चांदी के दामों में तेजी आने लगी है। सर्राफा बाजारों में कल सोना-चांदी दोनों में मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 3 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ 51054 के स्तर पर खुला और शाम को 205 रुपये की तेजी के साथ 51242 रुपये पर बंद हुआ।

वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 137 रुपये की तेजी के साथ खुली और शाम को 383 रुपये की तेजी के साथ 62250 रुपये पर बंद हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 3 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

सोने का फाइनल रेट
धातु 3 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 2 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 51242 51037 205
Gold 995 (23 कैरेट) 51037 50833 204
Gold 916 (22 कैरेट) 46938 46750 188
Gold 750 (18 कैरेट) 38432 38278 154
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29977 29857 120
Silver 999 62250 Rs/Kg 61867 Rs/Kg 383 Rs/कग

गौरतलब है कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Related Articles

Back to top button