inh24देश विदेश

किसान ने की आत्महत्या, नए कृषि कानूनों को ठहराया जिम्मेदार, सुसाइड नोट बरामद

गाजीपुर बॉर्डर पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का आज 74वां दिन है। टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान ने आत्महत्या की और जींद से आए कर्मबीर किसान ने फांसी लगा ली। मौके पर सूइसाइड नोट (Suicide note) भी बरामद हुआ है। फिलहाल दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।

सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के विरोध का आज 74वां दिन है। आंदोलन में शामिल टिकरी बॉर्डर पर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले ही वह किसान आंदोलन में शामिल होने आया था। दूसरी तरफ जींद से आए किसान कर्मबीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सूइसाइड नोट (Suicide note) भी बरामद हुआ है।

Suicide note (सूइसाइड नोट) में लिखा है कि सरकार तारीख पर तारीख दे रहीं है। पता नहीं कब ये काले कानून रद्द होंगे। जब तक ये काले कानून रद्द नहीं होते हैं तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे। मृतक किसान कर्मबीर जींद के सिंघवाल गांव का रहने वाला है। पुलिस मे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

टिकरी बॉर्डर पर आज सुबह-सुबह एक और किसान की मौत हो गई। किसान नेताओं के मुताबिक 60 वर्षीय सुखमिंदर सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जानकारी के मुताबिक, किसान सुखमिंदर सिंह आंदोलन के पहले दिन से ही धरनास्थल पर मौजूद थे। आज सुबह करीब 8.30 बजे उन्हें दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था। हरियाणा (Haryana) के चरखी दादरी में आज किसानों की एक महापंचायत होने वाली है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत(Rakesh Tikait) भी इस महापंचायत में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button