
कई देशों में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं. लैंसेट पत्रिका में शुक्रवार को प्रसारित एक नयी अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया कि इस बात को साबित करने के मजबूत साक्ष्य हैं कि कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार सार्स कोव-2 वायरस मुख्यत: हवा के माध्यम से फैलता है।
Read Also – कोरोना के नए स्ट्रेन पर RT-PCR टेस्ट भी नाकाम! क्या है False Negative की असली वजह?
ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा से ताल्लुक रखने वाले छ विशेषज्ञों के इस आकलन में कहा गया है कि बीमारी के उपचार संबंधी कदम इसलिए विफल हो रहे हैं क्योंकि वायरस मुख्यत: हवा से फैल रहा है। रिसर्च में चौकाने वाला खुलासा सामने आया हैं. अमेरिका स्थित कोलराडो बाउल्डेर विश्वविद्यालय के जोस लुई जिमेनजे ने कहा, ‘वायरस के हवा के माध्यम से फैलने के मजबूत साक्ष्य हैं।
Read Also – 23 तक सरगुजा जिलों में इन चीजों को लेकर है मनाही, जाने किसे है अनुमति और क्या छूट
इसके आगे जोस लुई जिमेनजे ने कहा ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों के लिए यह आवश्यक है कि वे वायरस के प्रसार के वैज्ञानिक साक्ष्य को स्वीकार करें जिससे कि विषाणु के वायुजनित प्रसार को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।



