inh24बिहार

शर्मनाक – दिव्यांग बच्चे का तीन युवकों ने काटा प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक

बिहार – भोजपुर जिले से  एक दिल दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है  यहां के कोइलवर थाना क्षेत्र के निवासी नौ वर्षीय दिव्यांग बच्चे का तीन युवकों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया. इसके बाद बच्चे को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है.बच्चे की मां ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बच्चे की मां का कहना है कि उनका बेटा बोल-सुन नहीं सकता है. उसे आरोपी बहल- फुसला कर खेत में ले गए और धारदार हथियार से बच्चे का प्राइवेट पार्ट काट दिया.

read also,,,4 क्विंटल गांजा के साथ 2 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, जब्त किये गए गांजा की कीमत 40 लाख रुपये

आनन- फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए परिजन पीएचसी कोइलवर ले गए थे लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया. यहां बच्चे के प्राइवेट पार्ट में करीब एक दर्जन से ज्यादा टांके लगाने पड़े. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – इस विवाद को लेकर 67 साल के वृद्ध ने अपने बड़े भाई की गला दबाकर कर दी हत्या

बच्चा रोते-चिल्लाते हुए खून से लथपथ घर पहुंचा और इशारों में मां को पूरी घटना के बारे में बताया. साथ ही बच्चे ने तीनों युवकों की पहचान भी बताई जिसके बाद मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.वहीं, पीड़ित बच्चे की मां का आरोप है युवकों के घर जब मां शिकायत करने गई, तो युवकों के परिजनों ने उसी के साथ मारपीट की. इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया.

Related Articles

Back to top button