यह पूरी घटना धमतरी की है, जहां शुक्रवार की देर रात 67 साल के वृद्ध ने अपने 70 साल के बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। मिली जानकारी के मुताबिक वारदात में आरोपी की पत्नी और बहू ने भी साथ दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।
read also,,टीम इंडिया से संन्यास ले चुके यह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, खेलना चाहता है लंका प्रीमियर लीग
मिडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, कोलियरी गांव निवासी आरोपी का बड़ा भाई (70) का अपने छोटे भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। आरोपी के घर की चौखट पर हो रहे इस झगड़े में उसकी पत्नी और बहू भी आ गए।
read also,,बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, आदेश जारी
आरोप है की वृद्ध का बहू और पत्नी हाथ-पैर पकडे है और तीनों ने मिलकर मृतक को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद आरोपी के बहू और पत्नी ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और आरोपी ने अपने भाई का गला दबा दिया। शोर सुनकर मृतक का बेटा छुड़ाने पहुंचा। पिता की हालत देख गांव के ही डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया। उसने जांच के बाद ज्ञानू को मृत घोषित कर दिया।




