inh24छत्तीसगढ़

कई जिलों में बर्ड फ्लू के अंदेशे के बीच गरियाबंद जिले में मृत पाए गए कौवे, मचा हड़कंप

गिरीश गुप्ता देवभोग – छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बर्ड फ्लू फैलने की बातें सामने आ रही है। अब गरियाबंद जिले में 2 कौओं के मृत पाए जाने से सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह कमैनपुर के फारेस्ट कॉलोनी में दो कौए मृत बरामद हुवे थे।

Read Also – छत्तीसगढ़ – रक्षक ही बना भक्षक, आरक्षक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

जब स्थानीय लोग कोलॉनी में दुर्गा मंदिर पूजा करने पहूचे तब बरगद पेड़ के नीचे मृत कौओ पर उनकी नजर पड़ी। पुरे मामले की सूचना एसडीम सूरज प्रकाश साहु को मिलते ही प्रसाशन सतर्क हो गया है। एसडीएम सूरज प्रकाश साहू ने बताया कि कि आसपास इलाके में सावधानी बरतने व मृत कौओं के सेम्पल लेने वेटनरी विभाग को निर्देश दिया गया है। अंदेशे के आधार पर सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आने का इंतजार है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button