
आरक्षक द्वारा नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने का सामने आया मामला। पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है । यह मामला अंबागढ़ चौकी-चिल्हाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहगांव का है। पुलिस द्वारा बताया गया कि सूचना मिली कि ग्राम मोहगांव में एक आरक्षक ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक रमेश बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है।
READ ALSO – Video – राजनांदगांव में पशुपालकों ने सड़क पर गोबर फेंककर किया चक्का जाम, गोबर खरीदी शहर में ठप्प से आक्रोशित निवासी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 363, 376, पॉस्को एक्ट के तहत 4,6 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी आरक्षक ने नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ आज्ञात स्थान पर ले गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर कहीं और ले जा रहा था।
READ ALSO – राजनांदगांव – बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहा शख्स, अंधेरे मे रहकर जीवनयापन करने मे मजबूर
इसी बीच ग्रामीणों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों ने आरक्षक से युवती को छुड़ाया और जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चिल्हाटी थाने में दी और आरक्षक को पुलिस के सुपुर्द दिया। युवती ने बताया कि आरक्षक उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म भी किया।



