inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी लोक गायिका को विवाह का झांसा देकर बनाया अवैध संबंध, चढ़ा पुलिस के हत्थे

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक लोक गायिका को शादी का वादा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवक ने महिला से शारीरिक सम्बन्ध  बनाने के बाद शादी करने से मना कर दिया . महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बलात्कार जैसी गंभीर धारा में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।राजातालाब निवासी 39 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक बालोद के रहने वाले आरोपी मानिकपुरी से उसकी मुलाकात माना में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसके बाद आरोपी लगातार उसके कार्यक्रम में पहुंचने लगा और जान-पहचान बढ़ाई।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – अस्पताल परिसर में बने कुएं से निकला 6 माह पुराना नरकंकाल, इलाके में दहशत

लोक गायिका ने आरोपी को बताया था कि उसकी इससे पहले दो शादियां हुई थीं। इसके बावजूद महिला से उम्र में 10 वर्ष कम आरोपी बिना किसी आपत्ति के उसकी मांग में सिंदूर भर महिला के साथ एक किराए के मकान में रहने लगा।इस दौरान उसने लगातार शारीरिक संबंध भी बनाए लेकिन अब युवक विधि मुताबिक शादी के लिए मना कर रहा है, जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।

Related Articles

Back to top button