कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में 40 हाथियों का दल पिछले एक सप्ताह से डेरा जमाया हुआ है. बुधवार की रात एतमा नगर रेंज के सलिहाभाठा गांव के आश्रित गांव बोदरा पारा में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए 25 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया है. उसके साथ में सो रही बहन की 8 वर्षीय बेटी हाथी के हमले से घायल हो गई है
जानकारी के मुताबिक कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज अंतर्गत एवं पोड़ी ब्लॉक के अधीन आने वाले ग्राम सलिहाभाठा के बोदरापारा मोहल्ला में निवासरत चंद्रिकाबाई पति करनसिंह उम्र 27 वर्ष रात्रि परिवार सहित घर पर सो रही थी। तभी मध्यरात्रि उसे घर से बाहर कुछ आवाजें सुनाई दी। जहां उठकर वह आवाज की दिशा में बढ़ चली गई। उसके पीछे 5 वर्षीय मासूम भी दौड़ा चला गया। कुछ कदम की दूरी पर बांस पेड़ के पास महिला ने हाथी को खड़े देखा। हाथी को देखकर महिला भयभीत होकर मासूम को साथ लेकर आनन-फानन में वापस घर की ओर लौट रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़ी।
वह जल्दी से उठ पाती उससे पहले ही हाथी ने उस तक पहुंचकर हमला कर दिया। हाथी के हमले से मौके पर ही चन्द्रिकाबाई की मौत हो गई। वहीं मासूम भी घायल हो गया। घटना के बाद हाथी के वापस जाने उपरांत घरों से बाहर आए परिजन एवं ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी जहां वन अमला घटनास्थल पर पहुंचकर तथा घायल मासूम को ले जाकर पोड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजन को तत्कालित सहायता राशि भी प्रदान करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
READ ALSO,,रायपुर – कल से खुलेंगे सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा



