बॉलीवुड एक्ट्रेस और निर्माता पूजा भट्ट, आलिया भट्ट , संजय दत्त , आदित्य रॉय कपूर स्टारर ‘सड़क 2’ का पोस्टर आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होने वाली है. फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ट्रेंड हो रही हैं. ‘सड़क 2’ के इस पोस्टर में संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर गिटार और बैग लिए सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं |
आलिया भट्ट ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘सड़क 2, 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. प्यार की राह.’ बता दें कि आज से 29 साल पहले भी साल 1991 में फिल्म ‘सड़क’ महेश भट्ट ने बनाई थी और फिर से ‘सड़क 2’ के निर्देशक महेश भट्ट ही हैं |
इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा जिशु सेनगुप्ता, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. बीते दिनों आलिया ने जानकारी दी थी कि ‘सड़क 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. ‘सड़क 2’ साल 1991 में आई फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल है जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी नजर आई थी. देखना होगा की ‘सड़क 2’ से आलिया भट्ट आदित्य रॉय कपूर लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल हो पाएंगे या नहीं. वहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म के चलते कई बॉलीवुड सितारों के परिवार के साथ ही महेश भट्ट को भी इस विषय को लेकर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है |




