inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – चीतल खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने की कार्रवाई

वन विभाग ने जंगली जानवरों की तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुवे चीतल खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मरवाही वनमंडल के पेंड्रा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम बचरवार से चीतल खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read Also – प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, जांजगीर का मामला

मरवाही डीएफओ राकेश मिश्रा को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पेंड्रा रेंजर डीपीएस तंवर ने बचरवार गांव के नवापारा में आरोपी छोटेलाल के खेत मे बने मकान में छापा मारकर चीतल की खाल बरामद किया। आरोपी छोटेलाल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों का मुलाहिजा कराया गया है।

Related Articles

Back to top button