
धमतरी जिले में मगरलोड में स्थित देशी शराब की दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 6 लाख रुपयों से भरी तिजौरी पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – कलेक्टर ने इस गांव में 3 महीने के लिए धारा 144 लागू करने का जारी किया आदेश
मिली जानकरी के अनुसार घटना रात 1ः30 के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की 6 से 8 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने मौके पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों को एक कमरे में बंद कर लूटपाट शुरु किया ।
READ ALSO – धमतरी – किसान आंदोलन तेज करने लिया गया संकल्प, धमतरी में मनाया किसान गणतंत्र दिवस
मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने सबसे पहले शराब भट्टी का बिजली कनेक्शन काटा, उसके बाद छेनी हथौड़ी से ताला को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया है कि चोरों ने शराब दुकान में मौजूद पैसों से भरी तिजौरी को ही ले भागे। मिली जानकारी के अनुसार तिजौरी के भीतर 5 लाख 81 हजार रुपये मौजूद थे। जिस तिजौरी को चोर ले गए उसका वजन 1 क्विंटल था।




