inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – लॉकडाउन हटेगा या बढ़ेगा, इस संबंध में आज शाम को होगा फैसला, कलेक्टर लेंगे निर्णय

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के उन सभी जिलों में लाॅक डाउन  बढ़ेगा या नहीं इस बात पर आज शाम को फैसला होगा . सरकार का स्पष्ट मत है कि परिस्थितियों को समझते हुए और उसे अमल में भी ला सकते हैं। भूपेश सरकार ने अपने मंत्रियों से चर्चा के उपरांत लाॅक डाउन नहीं बढ़ाए जाने का फैसला लिया है, लेकिन अंतिम फैसला जिले के कलेक्टरों पर छोड़ दिया है।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – शराब से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर मची शराब की लूट, पुलिस ने बरसाई लाठियां

 भूपेश सरकार ने कहा है कि संक्रमण की स्थिति और व्यवस्थाओं को देखकर कलेक्टर ही इस बात का निर्णय लेंगे कि शहर में लॉकडाउन होगा या नहीं। अगर दुकानें खुलेंगी तो कब कौन सी दुकान खुलेगी.. और कितने वक्त तक दुकान खुलेंगी।

READ ALSO,,छग – सड़क के अभाव में 108 का एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सका…तो बीमार बुजुर्ग को खाट में डाल तीन किलोमीटर तक चले

बता दें कि रायपुर में 22 जुलाई और दूसरे शहरों में 23 जुलाई से लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए लगाया गया था, जिसे बढ़ाकर 6 अगस्त तक किया गया था। ये लॉकडाउन शहरों में लगाया गया था, लेकिन ग्रामीण इलाके इससे अछूते थे। व्यापार बुरी तरह से प्रभावित होने के बाद दुकानदार लॉकडाउन वाले शहरों में भी बाजार खोलने की मांग करते रहे हैं।

READ ALSO,,अब यह मशहूर सिंगर भी आये कोरोना की चपेट में, वीडियो शेयर कर कही ये बात..

Related Articles

Back to top button