inh24देश विदेश

अब यह मशहूर सिंगर भी आये कोरोना की चपेट में, वीडियो शेयर कर कही ये बात..

गायक एसपी बालासुब्रमण्यम भी कोरोना पाॅजीटिव हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 74 वर्षीय बाला ने भर्ती होने के बाद वीडियो से माध्यम से प्रशंसकों को बताया कि दो दिनों बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर लग रही है मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से बुखार था, सर्दी थी जिसके बाद कोविड-19 का टेस्ट करवाया गया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एसपी बालासुब्रमण्यम वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट भी लिखा है.

READ ALSO,,बिग ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 55 नए मरीज ,देखे किस जिले में कितने पॉजिटिव

एसपी बालासुब्रमण्यम ने वीडियो के साथ लिखा, ‘मैं ठीक हूं.. आप लोगों की दुआओं के लिए शुक्रिया.’ सोशल मीडिया पर फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. वीडियो में एसपी बालासुब्रमण्यम ने फैंस से कहा कि अभी उनकी हालत ठीक है. बुखार भी कम हो गया लेकिन सर्दी-जुखाम अभी भी है.

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – अब चोरी-छुपे गाँवों में आने वालों के खिलाफ होगी FIR, कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला

उन्होंने कहा कि वे डॉक्टर की निगरानी में हैं और उम्मीद है कि कुछ दिनों के बीच ये लक्ष्ण भी खत्म हो जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें माइल्ड कोरोना का केस है और मुझे घर में ही देखभाल करने के लिए कहा. लेकिन परिवार वाले चिंतित थे जिसके कारण मुझे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा.

READ ALSO,,भगवान श्री राम ने छत्तीसगढ़ के इन स्थानों पर बिताये समय, जानिए कौन से है वो जगह

4 जून, 1946 को मद्रास में जन्में महान गायक एसपी बालासुब्रमण्यम  ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. लेकिन बचपन से ही एसपी बालासुब्रमण्यम को संगीत में रुचि थी. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ संगीत की भी तालीम ली. एसपी बालासुब्रमण्यम ने तेलुगू, तमिल के साथ हिंदी भाषा में भी अपने आवाज का जादू बिखेरा है. एसपी बालासुब्रमण्यम बॉलीवुड में सलमान खान समेत कई अभिनेताओं की आवाज बने हैं.

https://www.instagram.com/tv/CDf2qWylGto/?igshid=172sglgpp0l9j

Related Articles

Back to top button