inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – नक्सलियों के नाम पर 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 फर्जी नक्सली गिरफ्तार, महिला सरपंच को मांगे थे फिरौती

बलरामपुर जिले के चांदो पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत खजुरिया डीके महिला सरपंच को पर्चा भेज कर नक्सलियों के नाम पर 10 लाख की फिरौती मांगने के मामले में चार फर्जी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है वहीं इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें उन आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।

महिला सरपंच को नक्सली पर्चा भेज कर इस नक्सली घटना की साजिश रचने वाला गांव का ही रोजगार सहायक अंजय जयसवाल मुख्य सूत्रधार है इसके अलावा कादिर अंसारी पूसनाथ और दीक्कू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनमें से दिक्कू यादव पूर्व में नक्सली मामले में जेल भी जा चुका है और जेल में उसकी मुलाकात नक्सली कमांडर नेपाली से हुई थी जो इस मामले में फरार चल रहा है।

एसपी ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपियों ने झारखंड के भंडरिया से नक्सली पर्चे लेकर आए थे और 2 फरवरी की रात सरपंच के घर में पर्चा फेंका था और पैसे की मांग की थी पैसा नहीं देने पर सरपंच की हत्या करने की धमकी भी दी थी। मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button