inh24छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – थाने में तैनात 1 ASI और 2 कांस्टेबल मिले कोरोना संक्रमित

बलौदाबाजार –  कसडोल थाना में तैनात 1 एएसआई और 2 कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमित मरीजों को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही थाने को सेनेटाइज कर मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर कोरोना जांच कराया जाएगा.विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएस पैकरा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कसडोल में कोरोनो मरीजों की संख्या बढ़कर 78 पहुंच गई है. जिसमें से 63 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके है. जबकि 15 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज जारी है.

READ ALSO,,ब्रेकिंग – महेश भट्ट के कहने पर रिया ने तोड़ा था सुशांत से रिश्ता, रिया-महेश भट्ट की व्हाट्सएप चैट वायरल

इस संबंध में एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि कसडोल थाने में पदस्थ एक एएसआई और दो कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. फिलहाल थाने को सेनेटाइज किया जा रहा है और सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा.बता दें कि बालौदाबाजार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 582 पहुंच गई है. जिसमें से 457 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. जबकि 122 मरीज सक्रिय है, जिनका इलाज जारी है. जिले में कोरोना से 2 लोगों की मौत भी हुई है.

READ ALSO,,अनोखा मामला – शादी के डेढ़ साल बाद भी पति ने नहीं किया कोई झगड़ा तो बीवी ने मांगा तलाक…पढ़े पूरा मामला

Related Articles

Back to top button