inh24खेल जगत

कप्तान एमएस धोनी सहित अन्य साथी खिलाड़ी यूएई के लिए हुए रवाना

चेन्नई सुपरकिंगस के कप्तान एमएस धोनी सहित अन्य साथी आईपीएल 2020 के लिए शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना हो गए हैं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पहले ही दुबई पहुंच चुके हैं। इस साल आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। इस साल आईपीएल यूएई के तीन स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने गृहनगर में एक सप्ताह का कैंप आयोजित किया था, जो 20 अगस्त को समाप्त हुआ था।

कोरोना वायरस महामारी के बीच खिलाड़‍ियों के लय में लौटने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना सहित अन्य खिलाड़‍ियों ने हिस्सा लिया था। सीएसके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अभ्यास सत्र के फोटोज और वीडियोज नियमित तौर पर शेयर करके फैंस को अपडेट रखा था।

ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर और मिचेल सैंटनर भी यूएई में देरी से ही टीम के साथ जुड़ेंगे. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अपने इंग्लैंड दौरे पर 3 वनडे और 3 टी30 मैचों की सीरीज खेलेगी. लिहाजा, धोनी की टीम में शामिल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे. 22 अगस्त को टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी भी टीम के साथ जुड़ जाएंगे. वहीं शेन वॉटसन भी इसी दिन पहुंचने वाले हैं।

हरभजन सिंह इस समय चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ नहीं हैं क्योंकि वह अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण उनके साथ हैं। बता दें कि सीएसके की टीम भी बाकी टीमों की तरह अब यूएई में छह दिन आइसोलेशन में रहेगी और इसके बाद टीम बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में घुसेगी।

https://www.instagram.com/p/CEHpw4nJ5xc/?igshid=1qabhywcj2n9t

Related Articles

Back to top button