
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी दसवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो अब इसका पैसा जल्द ही आपके खाते में आने वाला है. केंद्र सरकार की ओर से अबतक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि (Pm kisan samman nidhi) की 9 किस्ते जारी की जा चुकी हैं और 10वीं किस्त (PM Kisan 10th installment) का पैसा 15 दिसंबर 2021 तक आपके खाते में आ जाएगा.
सालाना मिलते हैं 6000 रुपये
आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. इसमें आपको 2000 रुपये की 3 किस्ते जारी की जाती है. आपको बता दें अब तक 11.37 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है. सरकार ने 1.58 लाख करोड़ रुपये इस स्कीम के तहत ट्रांसफर किए हैं.
15 दिसंबर तक आ जाएगा
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 15 दिसंबर 2021 तक आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का पैसा मिल जाएगा. इस बार क्रिसमस से पहले किसानों के खाते में पैसा क्रेडिट हो जाएगा.
इस तरह चेक कर सकते हैं पीएम किसान किस्त का स्टेटस ( how can check pm kisan status) pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
किसान वेबसाइट में ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
यहां आप लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें.
इसमें किसान अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम इस सेक्शन में भरें.
इसके बाद ‘Get Report’ के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी.
इसके बाद किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त के Status को देख सकते हैं. बता दें जिन भी किसानों को अभी तक 9वीं किस्त का फायदा नहीं मिला है तो उन लोगों के खातों में दो किस्तो का पैसा एकसाथ आएगा यानी उनके खाते में 4000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. लेकिन आपको बता दें कि यह सुविधा उन किसानों को ही मिलेगी जिन्होंने 30 सितंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराया होगा.
गौरतलब है कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपकी आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आपके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होना भी जरूरी है, जिन किसानों के पास खेती योग्य जमीन नहीं है वह इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं.



