मुंबई – सुशांत सिंह राजपूत केस की अब सीबीआई जांच कर रही हैं. सीबीआई जांच के दौरान हर थोड़ी में कुछ नए खुलासे होते हैं और केस में नया मोड़ आ रहा है.हाल ही में एक खबर आई कि सुशांत का पोस्टमार्टम जल्दबाजी में किया गया था. मुंबई पुलिस ने डॉक्टर्स को ऐसा करने कहा था.वहीं सुशांत की पड़ोस में रहने वाली महिला ने भी कई बातों की जानकारी दी है. खुलासा करते हुए महिला ने बताया है कि सुशांत की मौत के एक दिन पहले कोई पार्टी नहीं हुई थी. उस दिम फ्लैट की सभी लाइटे बंद थी.
READ ALSO,,,ब्रेकिंग – भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने की आत्महत्या, राइफल से खुद को मारी गोली
सुशांत की महिला पड़ोसी ने कहा कि सुशांत सुबह 7 बजे तक जगते थे और उसके फ्लैट की लाइटें कभी इतनी जल्दी बंद नहीं होती थी, लेकिन जून की रात लगभग साढ़े 10 से 10:45 बजे सभी लाइटें बंद थी. सिर्फ किचन की लाइट चालू थी. पड़ोसी महिला ने कहा, यह कोई सामान्य बात नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि सुशांत की मौत से एक दिन पहले वहां कोई पार्टी नहीं हुई थी.
CBI ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब कई सारे रहस्य दिखाई दे रहे हैं. हर दिन कुछ ना कुछ नया सामने आ रहा है. शनिवार को CBI टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया. केंद्रीय एजेंसी की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ दोपहर ढाई बजे मों ब्लां अपार्टमेंट पहुंचे. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में CBI की टीम सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट किया है.
इस काम को अंजाम देने के लिए CBI की टीम सभी साजो सामान लेकर पहुंची. इस दौरान CBI की टीम मुंबई पुलिस को बाहर खड़े रहने को कहा है. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राजपूत के रसोइया नीरज और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी CBI की टीम के साथ थे.’’ सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश और नीरज को साथ लेकर आई है. मौके के वक्त सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज वहां मौजूद थे.



