inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – डॉ. एसएल आदिले पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला हुई गायब, मोबाइल भी बंद

डॉ. एसएल आदिले पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली कांकेर की अनुसूचित वर्ग की अविवाहित महिला एसएसपी अजय यादव को शिकायत देने के बाद लापता हो गई है साथ ही मोबाइल भी स्वीच ऑफ हो चुका है। मामले को लेकर महिला थाना पुलिस शिकायतकर्ता के थाने आने बाट जोह रही है। बता दें कि महिला के आरोपों की जांच के लिए एसएसपी ने महिला पुलिस थाना को सौंपा है।

शिकायत के बाद पुलिस आरोपों का परीक्षण कर पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल जांच कराएगी फिर मामले में डॉ.आदिले का बयान लिया जाएगा। उसके बाद ही एफआइआर दर्ज की जा सकती है। पुलिस ने बताया कि डॉ. एसएल आदिले पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर लिखित शिकायत देकर पीड़िता गायब है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना 6 जनवरी 2018 की है। सवाल यह है कि इतने दिन तक महिला आखिर चुप क्यों रही इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। आरोप में पीड़िता ने कहा था कि जब वह किसी काम से रायपुर आई थी तब डॉ. आदिले से फोन पर संपर्क कर अपने रिजल्ट के बारे पूछा था। इस पर डॉ. आदिले ने पूछा कि कहां पर हो और उसे लेने के लिए खुद स्कूटी से पहुंच गए थे। इसके बाद नौकरी लगाने का झांसा देकर अपने साथ अशोका रत्न, शंकरनगर स्थित घर ले जाकर धमकाते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था।

Web title – Raipur – Woman accused of raping Dr. SL Adele goes missing

Related Articles

Back to top button