
रायपुर – पूर्व चीफ एडीजी जीपी सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया है। एसीबी की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुआ है।कहा जा रहा है कि जल्द ही पूर्व आईपीएस जीपी सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है।
यह भी पढ़िए – छत्तीसगढ़ – थाने पहुंच युवक बोला प्लीज मेरी शादी करा दो नही तो आत्महत्या कर लूंगा, बहुत मन कर रहा है शादी का, पुलिस हतप्रभ
गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो के छापे के दौरान एडीजी के सरकारी बंगले से कुछ चिट्ठियां और पेन ड्राइव मिले थे। वहीं उनकी जांच के बाद अब कोतवाली पुलिस ने जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया है। सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें – बलौदाबाजार – चोरी करने वाले देशी कट्टा, तलवार के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, देना बैंक का मैनेजर था मास्टर माइंड
बताया जा रहा है कि जीपी सिंह के सरकारी बंगले और सहयोगियों के ठिकानों में छापेमारी के दौरान जो दस्तावेज मिले हैं, उसमें ऐसी बातें सामने आई हैं, जो सरकार के खिलाफ साजिश रचने की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। किसी अधिकारी के खिलाफ राजद्रोह का राज्य में यह पहला मामला है। इससे पहले भारतीय सेवा के किसी अधिकारी पर यह केस दर्ज नहीं किया गया है।




