छत्तीसगढ़

रायपुर के सार्थक टीएमटी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 मजदूर बुरी तरह झुलसे, एक की मौत

रायपुर में सार्थक टीएमटी फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की बड़ी खबर आई है।। इस हादसे में 7 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं, वहीं एक की मौत होने की खबर आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह की है, ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना उरला थाना क्षेत्र के सरोरा स्थित सार्थक टीएमटी की है, जानकारी के मुताबिक आज सुबह फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक फैक्ट्री की भट्ठी में जोरदार धमाका हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे मजदूर इस हादसे के शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर उरला थाना की टीम पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल इलाज के लिए रवाना किया गया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button