छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बीते हफ्तेभर से घट-बढ़ रही है। राजधानी रायपुर से लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। गुरुवार को सेंट्रल जेल में कोरोना ब्लास्ट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रायपुर सेंट्रल जेल में कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। कल एक ही दिन में सेंट्रल जेल से 42 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।जेल में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 39 कैदी हैं, जबकि 2 ट्रेनी असिस्टेंट जेलर शामिल हैं। राजधानी के जेल में 42 नये कोरोना मरीज मिलने के बाद अब राजधानी में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल में कल 42 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि कल राजधानी रायपुर में 193 कोरोना मरीज मिले हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 11020 संक्रमित मिले है,जिसमें 8088 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।77 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 2855 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।
कल कुल 483 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। कोरोना से 217 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।




