छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कल रिकॉर्डतोड़ 483 कोरोना के नए मामले, जानिए किन जिलों से
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार देर रात प्रदेश में 88 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 217 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. जिसमे रायपुर से 19, बिलासपुर से 28, बस्तर से 22, कोंडागांव से 09, कांकेर से 08, सुकमा से 02 मरीज शामिल है. और 6 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है. बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2855 है.

इससे पहले रायपुर से 174, दुर्ग से 53, बिलासपुर से 37, राजनांदगांव से 31, रायगढ़ से 19, नारायणपुर से 12, जांजगीर से 09, कोरबा व बलरामपुर से 8, गरियाबंद से 7, बालोद महासमुंद से 3, धमतरी, बलौदाबाजार से 2, बेमेतरा-सरगुजा से 1-1 मरीजों की पुष्टि हुई थी। कल 6 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है।




