inh24बिजनेस

अगस्त में 12 दिन रहेंगे बैंक बंद, जान लीजिये आप नहीं तो….

अगस्त के महीने 12 दिन के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि अगले महीने बकरीद, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्दशी, मुहर्रम और हरितालिका तीज समेत कई राष्ट्रीय और स्थानीय पर्व पड़ रहे हैं। इस कारण अगस्त में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। वहीं पांच रविवार भी पड़ रहे हैं। इसके अलावा 8 और 29 अगस्त को क्रमश: दूसरे और चौथे शनिवार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

Read Also – BSNL का धांसू डेटा प्लान, अब रोजाना मिलेगा 3GB से लेकर 5GB तक डाटा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बैंक हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक एक अगस्त को चंडीगढ़, पणजी और गंगटोक को छोड़ लगभग सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे। बता दें ईद उल-अज़हा बकरीद का त्योहार 1 अगस्त को मनाया जाएगा। मरकजी चांद कमेटी के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने बताया कि मंगलवार को ईदुल अजहा का चांद नजर नहीं आया है। लिहाजा बकरीद का त्योहार एक अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।

Read Also – सेक्स रैकेट का हुवा भंडाफोड़, सेक्स के लिए लड़कियां सप्लाई करने वाली हिरासत में

तारीख दिन छुटियाँ

01 अगस्त शनिवार बकरीद गजटेड छुट्टी
03 अगस्त सोमवार रक्षाबंधन स्थानीय छुट्टी
11 अगस्त मंगलवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी स्थानीय छुट्टी
12 अगस्त बुधवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी गजटेड छुट्टी
15 अगस्त शनिवार स्वतंत्रता दिवस गजटेड छुट्टी
21 अगस्त शुक्रवार तीज (हरितालिका) स्थानीय छुट्टी
22 अगस्त शनिवार गणेश चतुर्थी स्थानीय छुट्टी
30 अगस्त रविवार मुहर्रम गजटेड छुट्टी
31 अगस्त सोमवार ओणम स्थानीय छुट्टी

Related Articles

Back to top button