inh24जरा हटके

BSNL का धांसू डेटा प्लान, अब रोजाना मिलेगा 3GB से लेकर 5GB तक डाटा

BSNL ने उपभोक्ता लिए शानदार प्री-पेड प्लान लेकर आया है जिसमे BSNL के ग्राहकों को रोजाना 3 से लेकर 5 जीबी तक डाटा मिलेगा। इसके अलावा आपको इन प्लान में असीमित कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। आइए जानते हैं बीएसएनएसल के शानदार 4जी प्लान के बारे में विस्तार से…

बीएसएनएल का 997 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का यह प्लान शानदार है। आपको इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए रोजाना 250 मिनट दिए जाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 180 दिनों की है।

बीएसएनएल का 1,999 रुपये वाला प्लान

आपको इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कॉलिंग के लिए 250 मिनट रोज दिए जाएंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान में इरॉज नाउ का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दी गई है। वहीं, इस पैक की वैधता एक वर्ष की है।

599 रुपये वाला STV प्लान

इस प्लान में आपको रोजाना 5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही आपको कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए जाएंगे। हालांकि, इस प्लान में प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन नहीं दी गई है। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।

बीएसएनएल का 365 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए गए हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 60 दिनों की है।

Related Articles

Back to top button