उत्तर प्रदेशदेश विदेश

परिजन गए थे विसर्जन में इधर पडोसी युवक ने मासूम बच्ची संग रेप कर की हत्या, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां तीन साल की मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया. इसके बाद बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।

Read Also – खाकी में लगा दाग, चौकी में ही महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, दरोगा का वीडियो भी हुवा था वायरल

बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजन मूर्ति विसर्जन में नौबस्ता गए थे. बच्ची घर पर अकेली थी. तभी पड़ोसी युवक दिनेश पासवान बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया. यहां उसने बच्ची के साथ रेप किया. ज्यादती की शिकार बच्ची की मौत हो गई. इसके बाद युवक ने बच्ची का शव कपड़े में लपेटकर छिपा दिया।

Read Also – पति को तलाक दे सौतेले बेटे से कर ली शादी, सोशल मीडिया में वायरल हुवा मामला

जब बच्ची के परिजन घर आए, तो उन्होंने मासूम की तलाश शुरू की. इसके बाद बच्ची के लापता होने की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने पड़ोसी युवक से पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा. इसके बाद पुलिस ने युवक के घर की तलाशी ली, तो खून से लथपथ शव कपड़े में लिपटा रखा मिला. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Also – मगरमच्छ को जिन्दा केकड़ा निगलना पड़ गया भारी, वायरल वीडियो देख चौंक जाओगे आप

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, युवक पर रेप और हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उधर, एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. जिले के एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि खागा क्षेत्र के एक गांव में बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button