जरा हटके

मगरमच्छ को जिन्दा केकड़ा निगलना पड़ गया भारी, वायरल वीडियो देख चौंक जाओगे आप

मगरमच्छ जैसे ही केकड़ा को अपने सामने देखता है वैसे ही वह उस पर छपट पड़ता है

इन दिनों एक मगरमच्छ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Video Viral) में देखा जा रहा है कि पेड़ से मगरमच्छ (Crocodile) के सामने जिंदा केकड़ा गिरता है। लेकिन मगरमच्छ को जिंदा केकड़ा खाना भारी पड़ जाता है। दरअसल मगरमच्छ जैसे ही केकड़ा को अपने सामने देखता है वैसे ही वह उस पर छपट पड़ता है। लेकिन वो उसे खा नहीं पाता है। उसके कुछ समय बाद वह उस पर दोबारा हमला करता है जिसके बाद वह उसे खा लेता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इन दिनों खुब वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि केकड़े का शिकार करते समय मगरमच्छ घायल हो गया। वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रेगिनाल्ड रॉयस्टन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। रॉयस्टन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस वीडियो को शेयर करते समय उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘केवल इंसानों को ही नहीं, मगरमच्छों को भी केकड़े को खाने में समस्या होती है। होली नाम की यह मगरमच्छ ओडिशा में पाए जाते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ आराम से जमीन पर लेटा हुआ है। तभी अचानक से पेड़ से एक केकड़ा नीचे गिरता है। केकड़े को देखकर मगरमच्छ उस पर लपक पड़ता है और उसे जिंदा निगलने की कोशिश करता है। जैसे ही मगरमच्छ केकड़ा को दबाने की कोशिश करता है केकडा उसे मुंह में काट लेता है और फिर मगरमच्छ केकड़ा को बाहर निकाल देता है और दर्द से तड़पने लगता है। उसके बाद मगरमच्छ एक बार फिर से केकड़ा को खाने की कोशिश करता है और इस बार मगरमच्छ उसे खा जाता है।

https://twitter.com/reginaldroyston/status/1305746743619760128?s=20

इसको ट्विटर पर Reginald Royston,IFS नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं। वायरल वीडियो पर अब तक 1.1K views मिल चुके हैं। वहीं 83 लोगों ने वीडियो को Likes किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैँ। एक यूजर ने कमेंट किया है कि मैं आपका अनुसरण कर रहा हूं क्योंकि मैं भी वन्य जीवन और प्रकृति प्रेमी हूं जैसे आपके वीडियो आप साझा करते हैं कृपया मुझे वापस फॉलो करें सर धन्यवाद। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि अमेजिंग वीडियो।

Related Articles

Back to top button