Warning: Attempt to read property "published_at" on null in /home/inh24j8o/public_html/wp-content/plugins/wordpress-seo/src/builders/indexable-home-page-builder.php on line 105

Warning: Attempt to read property "last_modified" on null in /home/inh24j8o/public_html/wp-content/plugins/wordpress-seo/src/builders/indexable-home-page-builder.php on line 106
देश विदेश

दोस्त ने बर्थ-डे के बहाने युवती को होटल बुला किया रेप साथ ही वीडियो और फ़ोटो बना कर दिया वायरल

उदयपुर। शहर के सुखेर थाना इलाके में एक युवती ने अपने दोस्त पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. युवती के आरोपों पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवती का आरोप है कि उसे जन्मदिन के बहाने घर बुलाया गया और रेप करने के बाद उसके फोटो और वीडियो वायरल किए गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को दी गई रिपोर्ट के आधार पर युवती ने बताया कि उसकी विनोद नाम के युवक के साथ जान पहचान थी. अप्रैल महीने में युवती विनोद के जन्मदिन पर भी गई थी, जहां विनोद ने उसकी पहचान कपिल नागदा नाम के युवक से करवाई. युवती से पहचान होने के बाद कपिल लगातार उसके संपर्क में रहने लगा और कुछ दिनों बाद उसे अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए उदयपुर बुलाया. युवती जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उदयपुर आ गई, जहां से कपिल उसे एक रेस्टोरेंट में लेकर गया. युवती का आरोप है कि कपिल ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया. उसके बाद हाईवे स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया गया. आरोपियों ने फोटो और अश्लील वीडियो बना लिए

युवती के पुराने परिचित विनोद ने कपिल के मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो के स्क्रीनशॉट ले लिए. युवती ने पुलिस को बताया कि कपिल नागदा और विनोद के बीच विवाद हो गया. बाद में विनोद ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए. ऐसे में वायरल फोटो और वीडियो युवती के परिजनों तक भी पहुंच गए. युवती ने सुखेर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी. रिपोर्ट पर पुलिस ने मीठा नीम निवासी कपिल नागदा को गिरफ्तार कर लिया है और विनोद की तलाश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button