देश विदेश

पाकिस्तान नहीं सुधर सकता, एलओसी पर फिर किया अंधाधुंध फायरिंग, एक जवान शहीद

ऐसे महामारी के समय में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पहले जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया अब एलओसी के पास पाकिस्तान ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की कृष्णा घाटी और नौशेरा में पाकिस्तान ने सुबह करीब 3.30 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद पाकिस्तान ने फिर सुबह करीब 5.30 बजे नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस फायरिंग में भारतीय सेना के हवलदार दीपक कार्की शहीद हो गए हैं। अब तक सीमा पर ४ जवान शहीद हुवे हैं।

Related Articles

Back to top button