जरा हटके

जयमाला के तुरंत बाद दुल्हन ने साइन करवाया दूल्हे से ऐसा कॉन्ट्रैक्ट कि दूल्हे के उड़े होश, वायरल हुवा वीडियो


शादियों में अनोखे डांस वीडियो तो जमकर वायरल होते हैं. कभी दूल्हा जमकर मस्ती करता दिखाई देता है तो कभी बाराती शादी में चार चांद लगा देते हैं. वहीं हाल ही में दूल्हा  दुल्हन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में दुल्हन के अनोखे अंदाज ने बारातियों के होश उड़ा दिये हैं. जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है की दुल्हन अपने मन की बात अपने पति से किस अनोखे अंदाज में मनवा रही है. वहीं सभी दोस्तों और बारातियों के बीच दूल्हा भी अपने होने वाली पत्नी की इच्छा मानने से इंकार नहीं कर पाता है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की दुल्हन सही मौका देखते ही अपने होने वाले पति से वरमाला के तुरंत बाद ही कॉन्ट्रैक्ट पेपर साइन करवा लेती हैं.

इस दौरान बारातियों और दोस्तों को देख दूल्हा उदास मन से पेपर साइन कर दिता है. इस कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर जो जो लिखा है उसे सुन आपको भी दुल्हन का ये अंदाज काफी क्यूट लगेगा.

 इस आठ शर्तों में से पहली है की महीने में सिर्फ एक ही पिज्जा खाना होगा तो वहीं दूसरी में घर के खाने को हमेशा हां कहना है. हर दिन साड़ी पहननी है. लेट लाइट पार्टी कर सकते हो लेकिन सिर्फ मेरे साथ, रोजाना जिम जाना है. संडे का ब्रेकफास्ट तुमको बनाना होगा. हर पार्टी में अच्छी फोटो क्लिक करना ही होगा. हर 15 दिन बाद शॉपिंग पर ले जाना होगा.

देखें विडियो –

https://www.instagram.com/reel/CfGsWSbFQRi/?igshid=MDJmNzVkMjY=

इस वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट को देख फैन्स इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है ये नया था अब पहले ही पेपर साइन करवा लो, तो वहीं दूसरे फैन ने कहा कुछ शर्तें तो सही हैं, लेकिन कुछ बेहद खराब हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अच्छा है पहले ही साइन करवा लिया वरना पति तो बाद में अपनी बात से पलट जाते हैं.





Related Articles

Back to top button