छत्तीसगढ़

पलारी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 19 जोड़ो का सामूहिक विवाह किया गया

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पलारी के एस जी स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 19 पंजिकृत जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ जिसमें काफी संख्या में वर वधु के रिश्तेदार समेत जनप्रतिनिधियों एवम नगर वासी उपस्थित थे । वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए कसडोल विधायक एवम संसदीय सचिवसुश्री शकुंतला साहू नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष श्री यशवर्धन वर्मा जनपद अध्यक्ष श्री खिलेंद्र वर्मा सुभाष वर्मा पार्षद एवं सभी विभाग के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक जोड़ों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है।

जिसमें 19हजार रुपये उपहार सामग्री,1हजार चेक या ड्राफ्ट तथा 5 हजार रुपये वैवाहिक आयोजन में खर्च होंगे। विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ों को मंगलसूत्र,चांदी की बिछिया, अलमारी,गद्दा,तकिया,चादर,चटाई, हाथ की घड़ी,थाली,कटोरी, चम्मच, गगरी, बाल्टी,चावल चम्मच, बर्तन जाली, कूकर, सड़सी, बेलन एवं चैकी, कढ़ाई, लोटा, गिलास, परात तथा भगोना इत्यादि वैवाहिक सामान प्रदान की गई ।

Related Articles

Back to top button