
अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर पर इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं. खबर के मुताबिक टैक्स चोरी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है. दरअसल विकास बहल, अनुराग कश्यप और मधु मेंटेना की कंपनी फैंटम फिल्मस में टैक्स चोरी के मामले को लेकर छापा मारा है।
जबकि तापसी पन्नू के घर पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी की जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है. एक न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक इन सभी लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स की चोरी का मामला है. जिसके चलते अब इन सभी के मुंबई और मुंबई से बाहर ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. इतना ही नहीं इस छापेमारी में और भी कई नामों का खुलासा हो सकता है।
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते हैं. जिसके चलते वो कई ट्रोल भी होते हैं और लोगों के निशाने पर रहते हैं. खास बात ये है कि तापसी पन्नू ने हाल ही में अनुराग कश्यप की नई फिल्म दोबारा की शूटिंग शुरू की है।




