Breaking News

स्वीडन की युवती को फेसबुक पर भारतीय युवक से हुवा प्यार, भारत पहुंचकर युवती ने युवक से किया विवाह


स्वीडन से चलकर एक युवती शुक्रवार को एटा के अवागढ़ पहुंची। यहां के रहने वाले युवक से उसका दस साल से फेसबुक पर प्यार चल रहा था। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ पारंपरिक रूप से विवाह किया।

कस्बा अवागढ़ के जलेसर रोड निवासी गीतम सिंह मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। उनके पुत्र पवन बीटेक कर देहरादून में नौकरी करने लगे। फेसबुक के जरिये स्वीडन की क्रिस्टन लिवर्ट उनके संपर्क में आईं। दोनों की फेसबुक मित्रता कुछ दिनों बाद प्यार में बदल गई।

दोनों की फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिये बातचीत होने लगी। करीब एक साल पहले क्रिस्टन आगरा में आई, जहां जाकर पवन उससे मिले। दोनों ने प्यार की निशान ताजमहल को साथ में देखा। इसके साथ ही शादी करने का फैसला भी कर लिया।

पवन ने बताया कि मेरे और क्रिस्टन के परिवार वालों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। सभी की सहमति से शादी हो रही है। वैवाहिक कार्यक्त्रम को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही पवन के घर में खुशियां छाई हुई थीं।

हल्दी, मंडप आदि का कार्यक्रम शाम तक कर लिया गया। क्रिस्टन फ्लाइट से पहले आगरा पहुंचे। देर शाम अवागढ़ में आ गई। यहां जलेसर रोड स्थित प्रेमादेवी स्कूल में दोनों का विवाह कार्यक्त्रम कराया गया।

पिता गीतम सिंह ने बताया कि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। हम पूरी तरह से इस शादी से सहमत हैं। उधर, विदेश से आई दुल्हन की खबर पूरे कस्बे में फैल गई। दुल्हन और अनोखी शादी को देखने के लिए तमाम लोग वहां पहुंच गए।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button