उत्तर प्रदेश

दो बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का नशा, प्रेमी संग मिल पहले पिलाया जहर फिर कुचल दिया पत्थर से सर


मैनपुरी जिले में पुलिस ने हत्या का राजफाश किया है। मामला बिछवां क्षेत्र का है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने घटना का राजफाश कर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

थाना बिछवां के नगला पृथ्वी निवासी ब्रजेश कुमार नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी पत्नी रेनू, छह वर्षीय पुत्र आदित्य, चार वर्षीय पुत्री अंशिका भी उनके साथ नोएडा में रहते थे। 24 जनवरी को चारों लोग गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। 26 जनवरी की रात विवाह समारोह के दौरान ब्रजेश लापता हो गए थे। स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका शव गांव से कुछ दूर स्थित सरसों के खेत में पड़ा मिला। उनके सिर में गहरी चोट का निशान था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। ब्रजेश के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के मोहित और ब्रजेश की पत्नी रेनू फोन पर रोजाना घंटों बातचीत करते थे। ब्रजेश इसका विरोध करते थे। इसी को लेकर ब्रजेश का रेनू और मोहित से विवाद होता था। राजेश ने आशंका जताई के रेनू और मोहित ने ही उनके भाई ब्रजेश की हत्या की है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button