inh24छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – कोरोना से डॉक्टर की मौत, इलाज के दौरान तोडा दाम

धमतरी – कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच खबर है की कोरोना पीड़ित एक डाॅक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। डाॅक्टर को कुछ दिनों पहले ही खराब स्वास्थ्य के चलते रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। आज देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक डाॅक्टर का नाम आरके ठाकुर था और धमतरी सिहावा में चिकित्सक के पद पर तैनात थे। इस खबर की पुष्टि धमतरी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ डीके तुर्रे ने की है. वही आज स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. सभी मरीजों की भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है. बता दें कि प्रदेश में कल कुल 819 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 266 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 180 कोरोना मरीजों की मौत हो चूँकि है.

Related Articles

Back to top button